Skip to main content

अक्षय तृतीया में क्या न करें, जिससे हो मां लक्ष्मी की कृपा

facebook, twitter,

अक्षय तृतीया में क्या न करें, जिससे हो मां लक्ष्मी की कृपा



अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादी, मुंडन, घर - गाड़ी की खरीदारी, गृह प्रवेश, नए काम की शुरूआत जैसे शुभ काम किए जाते है। इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया और आखा तीज के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - अक्षय से पहले ये सितारे भी एड के लिए मांग चुके है माफी



अक्षय तृतीया के दिन कई लोग दान धर्म करते है। इसका बहुत बड़ा महत्व है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुख दूर होते है। जिस कारण घर में धन-धान्य की कमी भी नहीं होती है, और साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।


अगर आप चाहते है कि आपके घर-परिवार में मां लक्ष्मी का वास सदैव बना रहे इसके लिए आपको अक्षय तृतीया के दिन कुछ विशेष कार्य करने से बचें।

ये भी पढ़ें - पुष्पराज बोलेगा नहीं - 'बोलो जुबां केसरी'



  • इस दिन असामाजिक कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती है। जिससे उस व्यक्ति का जीवन धन के अभाव में व्यतीत होता है।
  • तो वहीं जो व्यक्ति अक्षय तृतीया का व्रत करते है, उन्हें इस दिन नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करना शुभ होता है, लेकिन अगर अक्षय तृतीया के दिन रविवार हो तो तुलसी एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रविवार को तुलसी का पता तोड़ना शुभ नहीं हाेता। 
  • अक्षय तृतीया के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकता है।
  • इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन पहली बार जनेऊ धारण नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह बेहद अशुभ माना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Global Warming effect on Amarnath Shivling : अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव

facebook, twitter, अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग का असर न केवल यूरोप तक सीमित है, बल्कि अब इसका असर भारत में अमरनाथ गुफा तक भी पहुंच रहा है। जिसके कारण अमरनाथ का शिवलिंग वक्त से पहले पिघल रहा है। हर साल करीब एक महीने के लिए अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन होते थे। वहीं अब पिछले कुछ वर्षो से शिवलिंग बहुत जल्दी पिघलने लगा है, जिससे बाबा बर्फानी के दर्शन वाले दिन घटकर सिर्फ 20 दिनों में सिमट रहा है। ये भी पढ़े :  Chardham: pilgrimage or tourist destination चारधाम : तीर्थस्थल या पर्यटनस्थल अमरनाथ यात्रियों के लिए बर्फ के शिवलिंग के दर्शन और दुलर्भ होता जा रहा है। क्योंकि जो शिवलिंग पहले एक महीने तक नहीं पिघलता था, अब वह यात्रा शुरू होने के मात्र 3 हफ्ते के अंदर ही पिघलने लगा है। साल-दर-साल कम होता गया शिवलिंग का आकार आपको जानकर हैरानी होगी कि जो शिवलिंंग 90 के दशक में 20 फीट तक ऊंचा बनता था। लेकिन 2012 में इसकी ऊंचाई 18 फीट तक पहुंच गई। तो वहीं 2015 में अमरनाथ धाम में 18 फीट का शिवलिंग बना। 2016 तक आते-आते शिवलिंग की ऊंचाई 10 फीट तक सिमट गई। उस...

Lumpy Skin Disease : लम्पी का उपचार पुरी शंकराचार्य जी द्वारा

facebook, twitter, गाय में जो रोग है, उसकी दवा गाय के शरीर में ही उपलब्ध कोरोना के बाद कई नई बीमारियां सामने आ रही हैं। पहले मंकीपॉक्स और अब लंपी वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। गुजरात-राजस्थान और पंजाब के अंदर पशुओं में तेजी से फैल रहे इस वायरस ने गायों समेत हजारों जानवरों की जान ले ली है। ये भी पढ़े :  अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव किस तरह का संक्रमण है लंपी लंपी स्किन रोग एक संक्रामण रोग है। जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है और कमजोर इम्यूनिटी वाली गायों को खासताैर पर प्रभावित करता है। फिलहाल इस रोग का कोई ठोस इलाज नहीं है। ये भी पढ़े : तीर्थ स्थलों का व्यापारीकरण कैसे फैलता है संक्रमण और क्या है बचाव लंपी वायरस संक्रमण मच्छर-मक्खी और चारा के साथ संक्रमित मवेशी के संपर्क में आने से भी फैलता है। जिस भी गाय को लम्पी रोग हुआ हो उस गाय का गोमूत्र व गोबर और मठ्‌ठा तीनों पदार्थ मिलाकर उसमें और पानी मिलाकर गाय को स्नान कराने से रोग का निवारण हो जाता है। गाय के शरीर में जो रोग होता है उसकी दवा भी गाय के शरीर में उपलब्ध है। ये भी पढ़े : इलेक्ट्रिक वाहन : ग्लोबल वार्...