Skip to main content

पुष्पराज बोलेगा नहीं - 'बोलो जुबां केसरी'

facebook, twitter,

पुष्पराज बोलेगा नहीं - 'बोलो जुबां केसरी'


अजय देवगन और शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी ने भी पान मसाला की दुनिया में एंट्री ले ली है। पैसों के लिए लोग कितना गिर सकते है, यह बात बॉलीवुड के खिलाड़ी ने साबित कर दी है। कल तक जो अक्षय कुमार पान-मसाला, गुटखा, सिगरेट का खुलकर विरोध कर रहे थे, आज वही अक्षय कुमार पैसों के आगे झुक गए है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े फिटनेस फ्रीक्स में से एक है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अक्षय ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि गुटखा कंपनियां उन्हें करोड़ों के ऑफर देती हैं लेकिन वे उन्हें स्वीकार नहीं करते।
 


अजय देवगन की तरह ही अक्षय कुमार का भी यही कहना है कि वह विमल इलाइची का ऐड कर रहें है न की पान मसाला का। लेकिन क्या उनका इतना कहना काफी है कि क्योंकि कोई कंपनी करोड़ों रुपये केवल इलायची का ऐड करने के लिए तो नहीं देगी। जो कंपनी अजय, शाहरुख और अब अक्षय को एक ही ब्रांड के विज्ञापन में साथ में ला रही है, वह केवल इलायची का प्रचार करवाएगी नहीं, क्योंकि तीन बड़े सुपरस्टार को एक साथ लाने के लिए कंपनी को करोड़ों रुपये जेब से ढीली करनी पड़ती है। इसीलिए कंपनी इलायची प्रोडक्ट की आंड में पान मसाला का विज्ञापन करवा रही है। 



इसी बीच साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, कंपनी ने अल्लू को करोड़ों रुपय का ऑफर दिया था। अल्लू अपने फैंस के बीच किसी भी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते। उनका कहना है, कि मैं खुद भी तम्बाकू का सेवन  नहीं करता हूं। इसी कारण से मैंने तम्बाकू कंपनी का ब्रांड एंडोर्समेंट करने से इनकार कर दिया। एक्टर के करीबी ने बताया कि फिल्म में स्मोकिंग करना उनके हाथ में नहीं है, लेकिन उनकी कोशिश होेती है कि कोई भी इसका सेवन न करें। साथ ही इससे बचने का मैसेज भी देती है। 


तो वहीं अल्लू अर्जुन के इस फैसले के बाद अजय देवगन ने भी एक इंटरव्यू में इस ऐड को करने को लेकर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर अजय हमेशा से ही ट्रोल्स के फेवरेट रहे हैं। खासकर उनके मसाला ब्रांड को लेकर। इस पर अजय अपना पक्ष रखते हुए कहते हैं, “यह व्यक्तिगत चॉइस है। जब आप विज्ञापन करते हैं, तो आप देखते हैं कि इसना नुकसान कितना होता है। मैं खुद के लिए यही कहूंगा कि मैं इलायची का ऐड करता हूं। मैं मानता हूं कि दिक्कत विज्ञापनों में नहीं है, अगर कोई चीज इतनी गलत है, तो फिर बिकनी ही नहीं चाहिए ना।”

पान मसाला का ऐड करने पर अमिताभ बच्चन भी हो चुक है ट्रोल



बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी एक पान मसाला को प्रमोट करते थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बर्थडे पर ऐड छोड़ने का ऐलान किया था।


Comments

Popular posts from this blog

Global Warming effect on Amarnath Shivling : अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव

facebook, twitter, अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग का असर न केवल यूरोप तक सीमित है, बल्कि अब इसका असर भारत में अमरनाथ गुफा तक भी पहुंच रहा है। जिसके कारण अमरनाथ का शिवलिंग वक्त से पहले पिघल रहा है। हर साल करीब एक महीने के लिए अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन होते थे। वहीं अब पिछले कुछ वर्षो से शिवलिंग बहुत जल्दी पिघलने लगा है, जिससे बाबा बर्फानी के दर्शन वाले दिन घटकर सिर्फ 20 दिनों में सिमट रहा है। ये भी पढ़े :  Chardham: pilgrimage or tourist destination चारधाम : तीर्थस्थल या पर्यटनस्थल अमरनाथ यात्रियों के लिए बर्फ के शिवलिंग के दर्शन और दुलर्भ होता जा रहा है। क्योंकि जो शिवलिंग पहले एक महीने तक नहीं पिघलता था, अब वह यात्रा शुरू होने के मात्र 3 हफ्ते के अंदर ही पिघलने लगा है। साल-दर-साल कम होता गया शिवलिंग का आकार आपको जानकर हैरानी होगी कि जो शिवलिंंग 90 के दशक में 20 फीट तक ऊंचा बनता था। लेकिन 2012 में इसकी ऊंचाई 18 फीट तक पहुंच गई। तो वहीं 2015 में अमरनाथ धाम में 18 फीट का शिवलिंग बना। 2016 तक आते-आते शिवलिंग की ऊंचाई 10 फीट तक सिमट गई। उस...

अक्षय तृतीया में क्या न करें, जिससे हो मां लक्ष्मी की कृपा

facebook, twitter, अक्षय तृतीया में क्या न करें, जिससे हो मां लक्ष्मी की कृपा अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादी, मुंडन, घर - गाड़ी की खरीदारी, गृह प्रवेश, नए काम की शुरूआत जैसे शुभ काम किए जाते है। इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया और आखा तीज के नाम से जाना जाता है। ये भी पढ़ें -  अक्षय से पहले ये सितारे भी एड के लिए मांग चुके है माफी अक्षय तृतीया के दिन कई लोग दान धर्म करते है। इसका बहुत बड़ा महत्व है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुख दूर होते है। जिस कारण घर में धन-धान्य की कमी भी नहीं होती है, और साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ये भी देखें -  #AkshayTritiya | अक्षय तृतीया में क्या न करें | कब है अक्षय तृतीया अगर आप चाहते है कि आपके घर-परिवार में मां लक्ष्मी का वास सदैव बना रहे इसके लिए आपको अक्षय तृतीया ...

Lumpy Skin Disease : लम्पी का उपचार पुरी शंकराचार्य जी द्वारा

facebook, twitter, गाय में जो रोग है, उसकी दवा गाय के शरीर में ही उपलब्ध कोरोना के बाद कई नई बीमारियां सामने आ रही हैं। पहले मंकीपॉक्स और अब लंपी वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। गुजरात-राजस्थान और पंजाब के अंदर पशुओं में तेजी से फैल रहे इस वायरस ने गायों समेत हजारों जानवरों की जान ले ली है। ये भी पढ़े :  अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव किस तरह का संक्रमण है लंपी लंपी स्किन रोग एक संक्रामण रोग है। जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है और कमजोर इम्यूनिटी वाली गायों को खासताैर पर प्रभावित करता है। फिलहाल इस रोग का कोई ठोस इलाज नहीं है। ये भी पढ़े : तीर्थ स्थलों का व्यापारीकरण कैसे फैलता है संक्रमण और क्या है बचाव लंपी वायरस संक्रमण मच्छर-मक्खी और चारा के साथ संक्रमित मवेशी के संपर्क में आने से भी फैलता है। जिस भी गाय को लम्पी रोग हुआ हो उस गाय का गोमूत्र व गोबर और मठ्‌ठा तीनों पदार्थ मिलाकर उसमें और पानी मिलाकर गाय को स्नान कराने से रोग का निवारण हो जाता है। गाय के शरीर में जो रोग होता है उसकी दवा भी गाय के शरीर में उपलब्ध है। ये भी पढ़े : इलेक्ट्रिक वाहन : ग्लोबल वार्...