Skip to main content

क्या सिर्फ नाम के लिए होते हैं रेजॉल्यूशन

 क्या सिर्फ नाम के लिए होते हैं रेजॉल्यूशन

नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 

जिस  प्रकार किसी त्यौहार में बाजारों में साज-सजावट, मिठाईयों, कपड़ों और खिलौनों की धूम मची रहती है ठीक उसी प्रकार किसी व्यक्ति के जन्मदिन में और हर नए वर्ष में चारों तरफ खुशियों के अलावा जिस एक चीज की बहार रहती है। वह है लोगों के द्वारा ली जाने वाली रेजॉल्यूशन। जी हां रेजॉल्यूशन यानी किसी काम को करने का संकल्प लेना। नए साल पर नए-नए संकल्प लेना कोई आज की बात नहीं है, बल्कि आज से दो-तीन पीढ़ी पहले के लोग भी अपने नए साल की शुरूआत अच्छे कामों के करने का संकल्प लेकर ही शुरू करते थे। जैसे सुबह जल्दी उठ कर मॉनिंग वॉक के लिए जाना, साल के पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू करने का, बड़ों का सम्मान करना आदि ना जाने कितने ही रेजॉल्यूशन से अपने दिन की शुरूआत करते है।
क्या आपने कभी यह सोचा है कि हमारे द्वारा लिए गए यह संकल्प हम खुद कितने दिनों तक मानते हैं। एक दिन, एक हफ्ता या ज्यादा-से-ज्यादा एक महीना। हमारा रेजॉल्यूशन पर डटे न रहने का सबसे बड़ा कारण है हमारी मानसिक शक्ति। अगर हम यह चाहते है कि हम स्वयं द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करें तो इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने संकल्प के प्रति मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास, निष्ठा  के साथ उसे जमीनी स्तर पर लागू करें। इसके साथ ही अगर अपनों का साथ जुड़ जाए तो हम अपने रेजॉल्यूशन को बड़ी सरलता के साथ पूरा कर सकते हैं।
तो क्यों न हम सभी मिलकर इस नए साल में एक और रेजॉल्यूशन लें कि हम अपने द्वारा लिए गए सारे रेजॉल्यूशन को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंने की, लोगों को खुश रखने के लिए, स्वास्थ्य रहने का, पढ़ाई और नौकरी में अपना सौ प्रतिशत देने की आदि। इसके अलावा हम अपनों के संकल्प को पूरा करवाने में मदद करेंगेे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Global Warming effect on Amarnath Shivling : अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव

facebook, twitter, अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग का असर न केवल यूरोप तक सीमित है, बल्कि अब इसका असर भारत में अमरनाथ गुफा तक भी पहुंच रहा है। जिसके कारण अमरनाथ का शिवलिंग वक्त से पहले पिघल रहा है। हर साल करीब एक महीने के लिए अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन होते थे। वहीं अब पिछले कुछ वर्षो से शिवलिंग बहुत जल्दी पिघलने लगा है, जिससे बाबा बर्फानी के दर्शन वाले दिन घटकर सिर्फ 20 दिनों में सिमट रहा है। ये भी पढ़े :  Chardham: pilgrimage or tourist destination चारधाम : तीर्थस्थल या पर्यटनस्थल अमरनाथ यात्रियों के लिए बर्फ के शिवलिंग के दर्शन और दुलर्भ होता जा रहा है। क्योंकि जो शिवलिंग पहले एक महीने तक नहीं पिघलता था, अब वह यात्रा शुरू होने के मात्र 3 हफ्ते के अंदर ही पिघलने लगा है। साल-दर-साल कम होता गया शिवलिंग का आकार आपको जानकर हैरानी होगी कि जो शिवलिंंग 90 के दशक में 20 फीट तक ऊंचा बनता था। लेकिन 2012 में इसकी ऊंचाई 18 फीट तक पहुंच गई। तो वहीं 2015 में अमरनाथ धाम में 18 फीट का शिवलिंग बना। 2016 तक आते-आते शिवलिंग की ऊंचाई 10 फीट तक सिमट गई। उस...

अक्षय तृतीया में क्या न करें, जिससे हो मां लक्ष्मी की कृपा

facebook, twitter, अक्षय तृतीया में क्या न करें, जिससे हो मां लक्ष्मी की कृपा अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादी, मुंडन, घर - गाड़ी की खरीदारी, गृह प्रवेश, नए काम की शुरूआत जैसे शुभ काम किए जाते है। इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया और आखा तीज के नाम से जाना जाता है। ये भी पढ़ें -  अक्षय से पहले ये सितारे भी एड के लिए मांग चुके है माफी अक्षय तृतीया के दिन कई लोग दान धर्म करते है। इसका बहुत बड़ा महत्व है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुख दूर होते है। जिस कारण घर में धन-धान्य की कमी भी नहीं होती है, और साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ये भी देखें -  #AkshayTritiya | अक्षय तृतीया में क्या न करें | कब है अक्षय तृतीया अगर आप चाहते है कि आपके घर-परिवार में मां लक्ष्मी का वास सदैव बना रहे इसके लिए आपको अक्षय तृतीया ...

Lumpy Skin Disease : लम्पी का उपचार पुरी शंकराचार्य जी द्वारा

facebook, twitter, गाय में जो रोग है, उसकी दवा गाय के शरीर में ही उपलब्ध कोरोना के बाद कई नई बीमारियां सामने आ रही हैं। पहले मंकीपॉक्स और अब लंपी वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। गुजरात-राजस्थान और पंजाब के अंदर पशुओं में तेजी से फैल रहे इस वायरस ने गायों समेत हजारों जानवरों की जान ले ली है। ये भी पढ़े :  अमरनाथ शिवलिंग पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव किस तरह का संक्रमण है लंपी लंपी स्किन रोग एक संक्रामण रोग है। जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है और कमजोर इम्यूनिटी वाली गायों को खासताैर पर प्रभावित करता है। फिलहाल इस रोग का कोई ठोस इलाज नहीं है। ये भी पढ़े : तीर्थ स्थलों का व्यापारीकरण कैसे फैलता है संक्रमण और क्या है बचाव लंपी वायरस संक्रमण मच्छर-मक्खी और चारा के साथ संक्रमित मवेशी के संपर्क में आने से भी फैलता है। जिस भी गाय को लम्पी रोग हुआ हो उस गाय का गोमूत्र व गोबर और मठ्‌ठा तीनों पदार्थ मिलाकर उसमें और पानी मिलाकर गाय को स्नान कराने से रोग का निवारण हो जाता है। गाय के शरीर में जो रोग होता है उसकी दवा भी गाय के शरीर में उपलब्ध है। ये भी पढ़े : इलेक्ट्रिक वाहन : ग्लोबल वार्...